Sunday, November 3, 2019

'दीवाना मस्ताना' के दूसरे पार्ट में अनिल-गोविंदा के साथ दिखेंगे जॉन अब्राहम

साल 1997 में आई अनिल कपूर और गोविंदा की हिट फिल्म 'दीवाना मस्ताना' का दूसरा पार्ट बनेगा, जिसके बारे में अनिल कपूर ने एक रिऐल्टी शो में हिंट दी थी। अब बताया जा रहा है कि इस मूवी में जॉन अब्राहम भी दोनों ऐक्टर्स के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं। दरअसल, एक शो के दौरान इन दोनों सितारों की काफी लंबे समय बात मुलाकात हुई थी। मिलने की खुशी इनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रही थी। इसी दौरान अनिल ने गोविंदा के काम की तारीफ की और कहा कि उन दोनों की फिल्म 'दीवाना मस्ताना' का दूसरा पार्ट आएगा। ऐक्टर ने यह भी कहा कि इस दूसरे पार्ट में गोविंद और उनके साथ जॉन अब्राहम भी अहम रोल निभाते दिखेंगे। वैसे ऐसी भी रिपोर्ट्स हैं कि रवीना टंडन भी पिछली मूवी की तरह इस नए पार्ट का हिस्सा बनेंगी। बता दें कि, अनिल कपूर और गोविंदा को आखिरी बार फिल्म 'सलाम ए इश्क' में काम किया था। हालांकि, इन दोनों के किरदारों के बीच लिंक न के बराबर था।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2NfsiWY
via IFTTT

No comments:

Post a Comment