अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान का आज 17वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर मां मलाइका ने अपने बेटे को लिए सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट किया है। उन्होंने अपना और बेटे अरहान की कोलाज तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें से एक तस्वीर अरहान के बचपन की है और दूसरी अब की। उन्होंने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा है, '....और इस तरह मेरा बेटा 17 साल का हो गया...हमारा पहला बच्चा। तुम मेरी मजबूती हो और मेरी कमजोरी हो अरहान और सबसे प्यारे, अंडरस्टैंडिंग और सेंसिबल। लव यू।' बता दें कि हाल ही में मलाइका ने अपना 46वां बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसमें अरहान और उनके बॉयफ्रेंड अर्जु कपूर भी शामिल हुए थे। अरबाज खान से शादी के 18 साल बाद मलाइका ने तलाक ले लिया और दोनों साल 2017 में अलग हो गए। जहां मलाइका इन दिनों अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं वहीं अरबाज इटैलियन मॉडल जॉर्जिया ऐंड्रियाना को डेट कर रहे हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Q2S1Us
via IFTTT
No comments:
Post a Comment