आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म 'बाला' की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर अच्छी रही है और फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर करीब 10 करोड़ रुपए की कमाई की। फिल्म के फर्स्ट डे कलेक्शन की बात करें तो यह आयुष्मान की पिछली फिल्म 'ड्रीम गर्ल' के बराबर ही रही, जिसने 9.43 करोड़ की कमाई की थी। boxofficeindia.com की रिपोर्ट के मुताबिक, 'बाला' 9.75 करोड़ की कमाई करते हुए आयुष्मान की पहले दिन सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई है, हालांकि बहुत कम मार्जिन से यह आगे है। 'बाला' की क्रिटिक्स और ऑडियंस ने जमकर तारीफ की है और दर्शकों को खासकर आयुष्मान की ऐक्टिंग काफी पसंद आ रही है। यह फिल्म बेस्ट ओपनिंग की लिस्ट में 13वें पायदान पर है। यह फिल्म देश भर में 3000 स्क्रीन पर रिलीज़ हुई है। 'बाला' में आयुष्मान के अलावा भूमि पेडनेकर और यामी गौतम भी हैं। कानपुर बैकग्राउंड पर बनी यह फिल्म आयुष्मान के 25 साल के किरदार बाला के गंजेपन की कहानी दर्शाती है, जो अपने बालों के निकलने से हताश और निराश है। इसी के साथ निर्देशक अमर कौशिक ने बड़ी ही खूबसूरती से लड़की के सांवले रंग को लेकर समाज के संकीर्ण और हीन रवैये को भी बताया है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2PZjuGz
via IFTTT
No comments:
Post a Comment