बॉलीवुड डेस्क. शाहरुख खान शुक्रवार रात 25वें कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (केआईएफएफ) की ओपनिंग सेरेमनी में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि 26 साल की उम्र से वे 'सेक्स लाइ एंड वीडियोटैप' जैसी फिल्मों की अमेरिकी एक्ट्रेस एक्ट्रेस एंडी मैकडॉवेल को प्यार करते हैं। सेरेमनी में 61 वर्षीय मैकडॉवेल भी मौजूद थीं।
शाहरुख बोले- यह कोई नहीं जानता
शाहरुख ने इवेंट में कहा, "यह कोई नहीं जानता और न ही किसी और से कहता हूं कि मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं। मुझे तब से आपसे प्यार है, जब मैं 26 साल का था।" एक्ट्रेस ने शाहरुख के प्रपोजल के जवाब में प्यारी सी मुस्कान दी। शाहरुख ने आगे कहा, "मैं आपसे दीवानों की तरह प्यार करता हूं। कोलकाता का शुक्रिया अदा करता हूं कि उसने मुझे एंडी मैकडॉवेल के बगल में बैठने का मौका दिया।" उनकी यह बात सुनकर वैन्यू तालियों और सीटियों से गूंज उठा।
एंडी मैकडॉवेल के बारे में
1989 में आई फिल्म 'सेक्स लाइ एंड वीडियोटैप' के लिए मैकडॉवेल की खूब तारीफ हुई थी। उन्हें इस लीड रोल के लिए इंडिपेंडेंट स्प्रिट अवॉर्ड के तहत बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया था। मोशन पिक्चर ड्रामा कैटेगरी में बेस्ट एक्ट्रेस के तौर पर उन्हें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। 1990 और 1994 में आईं हॉलीवुड फिल्मों क्रमशः 'ग्रीन कार्ड' और 'फोर वेडिंग एंड अ फ्यूनरल' के लिए भी वे गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हुई थीं।
राखी ने सिखाई शाहरुख को बंगाली
कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की ओपनिंग सेरेमनी के दौरान फिल्म 'बाजीगर' (1993) में शाहरुख की मां का रोल कर चुकीं दिग्गज अभिनेत्री राखी भी मौजूद थीं। वे स्टेज पर उनकी टीचर के रूप में दिखाई दीं। उन्होंने रविन्द्रनाथ टैगोर का सदाबहार गीत 'ओ आमार देशेर माटी, तोमार पोरे थेके माथा।' गाया और शाहरुख को उसे दोहराने के लिए कहा। अभिनेता ने ऐसा ही किया। बाद में राखी ने उन्हें गले लगाया और इमोशनल हो गईं।
राखी को बताया दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला
राखी के गीत को रिपीट करने के बाद शाहरुख ने कहा कि उन्हें अंदाजा भी नहीं कि उन्होंने क्या कहा। वे कहते हैं, "मुझे अंदाजा नहीं कि मैंने क्या कहा। जब मैं राखीजी के साथ 'बाजीगर' कर रहा था और अब जबकि हम 'बाजीगर' में साथ काम कर चुके हैं, मेरे लिए यह दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला के बगल में खड़े होने का बहाना है। इसलिए राखीजी का बहुत-बहुत शुक्रिया।"
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32vDZNJ
No comments:
Post a Comment