प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने किसी काम के सिलसिले में दिल्ली में हैं। दिल्ली इन दिनों पल्यूशन की खतरनाक मार झेल रहा और लोग इससे बचने की कोशिश में सड़कों पर मास्क लगाए नजर आ रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा भी अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में मास्क लगाए नजर आ रही हैं, लेकिन फैन्स ने उन्हें इन तस्वीरों को लेकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। प्रियंका ने रविवार को यह तस्वीर शेयर करते हुए बताया था कि यहां पल्यूशन का सामना करना कितना मुश्किल है और इसी के साथ उन्होंने एयर प्यूरिफायर और मास्क मुहैया कराने के लिए टीम का शुक्रिया अदा किया था। उन्होंने अपने फैन्स के पल्यूशन से बचने की सलाह दी थी और उन लोगों के लिए दुआओं की अपील की थी जो सड़कों पर रहने के लिए मजहबूर हैं। हालांकि, यह पोस्च सोशल मीडिया पर कुछ लोगों को रास न आया और उल्टा वे उन्हें ट्रोल करने के लिए बैठ गए। प्रियंका के पोस्ट पर काफी अच्छे कॉमेंट्स भी आए, लेकिन कई ऐसे भी थे जिसमें लोग ऐक्ट्रेस की स्मोकिंग हैबिट पर निशाना साधते नजर आए। कुछ लोग जहां उन्हें अस्थमा मरीज होने की वजह से सुरक्षित रहने की सलाह दे रहे हैं, वहीं कई शरारती उनके सिगरेट पीने की आदतों पर कॉमेंट करते दिख रहे हैं। बताया जाता है कि प्रियंका जब 5 साल की थीं तभी से उन्हें अस्थमा की शिकायत हुई। दरअसल कुछ समय पहले प्रियंका और निक के Miami वकेशन की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिसमें वह स्मोक करती नजर आ रही थीं और इस वजह से वह काफी ट्रोल भी हुईं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2PKI26m
via IFTTT
No comments:
Post a Comment