Monday, November 11, 2019

'पति पत्नी और वो' का पहला गाना 'धीमे-धीमे' रिलीज, नेहा और टोनी कक्कड़ ने दी आवाज

डायरेक्टर मुदस्सर अजीज के डायरेक्शन में बनी फिल्म '' का पहला गाना सोमवार को रिलीज हुआ है। फिल्म के पहले गाने 'धीमे-धीमे' को अच्छा रेस्पांस मिल रहा है। कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे की इस फिल्म का ट्रेलर आने के बाद से लोगों को इसका बेसब्री से इंतजार है। अब पहले गाने के आने के बाद लोगों की बेसब्री और बढ़ गई है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन अपनी पत्नी (भूमि पेडनेकर) और गर्लफ्रेड (अनन्या पांडे) के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। फिल्म में इन तीनों की कहानी आपको खूब हंसाने वाली है। फिल्म के पहले गाने 'धीमे-धीमे' में ही आप देख सकते हैं कि वह कार्तिक आर्यन दोनों के साथ नैन लड़ा रहे हैं। नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ की आवाज में पक्का यह गाना साल का अगला पार्टी एंथम है। इस गाने को तनिष्क बागची ने कंपोज किया है। लिरिक्स टोनी कक्कड़, तनिष्क बागची और मेलो डी ने लिखे हैं। यह फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होगी। इस रोमांटिक कॉमिडी में पहली बार ये तीनों स्टार्स स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। बता दें कि 'पति पत्नी और वो' साल 1978 में आई फिल्म 'पति पत्नी और वो' की अडॉप्टेशन है, जिसमें संजीव कुमार, विद्या सिन्हा और रंजीता कौर लीड रोल में थे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/33HPHGI
via IFTTT

No comments:

Post a Comment