बॉलीवुड डेस्क. दीपिका पादुकोण शादी की पहली एनिवर्सरी से ठीक 3 दिन पहले बीमार हो गईं हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर करते हुए किया। दरअसल वे पिछले दिनों अपनी बेस्ट फ्रैंड उर्वशी की शादी के लिए बैंगलुरु में थीं। जहां से उनके कुछ फोटो और वीडियो भी वायरल हुए थे। शादी में ढेर सारी मस्ती के बाद वे बीमार हो गई हैं।
आंखों में दिखी स्वेलिंग : इस फोटो पर दीपिका ने लिखा है- जब आपने अपनी दोस्तकी शादी में जमकर मस्ती की हो। फोटो में उन्होंने थर्मामीटर भी इनसर्ट किया है। उनकी आंखों में स्वेलिंग नजर आ रही है।
शादी को हो रहा हैएक साल : दीपिका और रणवीर ने 14 नवम्बर 2018 को इटली के लेक कोमो में शादी की थी। इसके बाद दोनों ने मुंबई और बैंगलुरु में 4 रिसेप्शन दिए थे। दीपिका के बीमार होने के कारण उनके फैन्स इस सोच में पड़ गए हैं कि पहली वेडिंग एनिवर्सरी किस तरह सेलिब्रेट करने वाली हैं। वहीं फिल्मों की बात करें तो उनकी फिल्म 'छपाक' 10 जनवरी 2020 को रिलीज होने वाली है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CtB4uy

No comments:
Post a Comment