जिगरी दोस्त की शादी में तो हर कोई ज्यादा मस्ती और मजे तो करता ही है। इसकी वजह से अक्सर लोग थकान और खाने-पीने का शेड्यूल बिगड़ जाने पर बीमार पड़ जाते हैं। ऐसा ही अब दीपिका पादुकोण के साथ भी हुआ है। दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर खुद का एक फोटो शेयर किया है जिसमें वह कमजोर सी दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर पर उन्होंने थर्मामीटर की इमोजी लगाई है जो दिखाता है कि उन्हें फीवर हो गया है। फोटो को शेयर करते हुए ऐक्ट्रेस ने लिखा, 'जब आप अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी में कुछ ज्यादा ही मजे कर लें'। वैसे फैन्स अब बस यही उम्मीद कर रहे हैं कि उनकी यह फेवरिट अदाकारा जल्दी से ठीक हो जाए। पढ़ें: वैसे दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' और कबीर खान की मूवी '83' में नजर आएंगी। 'छपाक' में जहां वह ऐसिड अटैक विक्टिम के रोल में होंगी तो वहीं '83' में वह एक बार फिर पति रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए ऑन स्क्रीन भी वाइफ का रोल करेंगी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2NBJ82M
via IFTTT
No comments:
Post a Comment