ऐक्ट्रेस दिशा पाटनी इन दिनों खुशी से फूली नहीं समा रही हैं। आखिर उन्हें अच्छे और बड़े प्रॉजेक्ट्स के ऑफर जो मिल रहे हैं। कुछ वक्त पहले सलमान खान स्टारर 'भारत' में नजर आईं दिशा अब सलमान के साथ 'राधे' में भी काम कर रही हैं। दिशा सलमान के साथ काम करके काफी खुश हैं और उनकी तारीफ करते नहीं थक रहीं। हाल ही में सलमान के बारे में बात करते हुए दिशा ने कहा कि वह उन्हें इंस्पायर करते हैं। बकौल दिशा पाटनी, 'सलमान सर बहुत ही विनम्र और दयालु हैं। भले ही वह इंडिया के बड़े सुपरस्टार हैं, लेकिन उनकी आभा ऐसी है कि आपको उनके आसपास काफी सहज महसूस होता है। उनको काम करते देखना किसी इन्सपिरेशन से कम नहीं है।' 'राधे' की शूटिंग चंद दिन पहले ही शुरू हुई है और दिशा ने इसके मुहुर्त शॉट से एक फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था और अपनी खुशी जाहिर की थी। 'राधे' साल 2009 में आई फिल्म 'वॉन्टेड' का सीक्वल है। दोनों ही फिल्मों को प्रभुदेवा ने डायरेक्ट किया है। कुछ दिन पहले 'दबंग 3' के नए मोशन पोस्टर के साथ सलमान ने 'राधे' की भी एक झलक पेश की थी, जिसे देख फैन्स क्रेजी हो गए और ट्विटर पर कॉमेंट्स की बाढ़ आ गई। दिशा और सलमान के प्रफेशनल फ्रंट की बात करें, तो सलमान की 'दबंग 3' इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने जा रही है। इसके अलावा वह 'बिग बॉस 13' और 'राधे' में बिजी हैं। वहीं दिशा 'राधे' के अलावा 'केटीना' में नजर आएंगी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2NyuZ6l
via IFTTT
No comments:
Post a Comment