Friday, November 8, 2019

छत्रपति शिवाजी महाराज के अपमान पर अमिताभ ने मांगी माफी, लिखा- अनादर का इरादा नहीं था

टीवी डेस्क. 'कौन बनेगा करोड़पति 11' के एक सवाल के दौरान अनजाने में हुए छत्रपति शिवाजी महाराज के अपमान के लिए होस्ट अमिताभ बच्चन ने माफी मांगी है। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात बिग बी ने ट्विटर पर लिखा, "अनादर का कोई इरादा नहीं था। अगर किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो माफी चाहता हूं।" उन्होंने इसके साथ शो के निर्माता सिद्धार्थ बसु का ट्वीट भी शेयर किया है।

अमिताभ बच्चन का ट्वीट।

सिद्धार्थ ने अपने ट्वीट में लिखा, "केबीसी 11 के सवाल में छत्रपति शिवाजी महाराज के अपमान का कोई इरादा नहीं था। इस सीजन में ऐसे कई सवाल आए हैं, जिनमें सभी के नाम को उनके पूरे संबोधन के साथ शामिल किया गया है। अनजाने में हुई अपनी चूक के लिए हम माफी चाहते हैं।"

क्या है मामला

दरअसल, केबीसी-11 के 6 नवंबर के एपिसोड में एक सवाल के विकल्पों में छत्रपति शिवाजी महाराज के पूरे नाम की बजाय केवल 'शिवाजी' का इस्तेमाल गया था। जबकि अन्य ऑप्शन में दिए गए राजाओं के नाम के आगे उनके संबोधन लिखे हुए थे। सवाल था- इनमें से कौन-से शासक मुग़ल सम्राट औरंगजेब के समकालीन थे? ऑप्शन में महाराणा प्रताप, राणा सांगा, महाराजा रंजीत सिंह और 'शिवाजी' लिखा गया था। इसकी वजह से लोगों की भावनाएं आहत हुईं और ट्विटर पर #बायकॉट केबीसी सोनी टीवी ट्रेंड करने लगा था।

'केबीसी' में पूछा गया सवाल।

विवाद सामने आने के बाद बाद सोनी टीवी ने गुरुवार को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में खेद जताया था। इसकी क्लिप शेयर करते हुए सोनी टीवी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा था, "बुधवार के केबीसी एपिसोड के दौरान अनजाने में छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम गलत ढंग से लिखा गया। इसके लिए हमें पछतावा है। हमने दर्शकों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए पिछले एपिसोड के दौरान स्क्रॉल के माध्यम से खेद व्यक्त किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Amitabh Bachchan apologises for the disrespect of Chhatrapati Shivaji Maharaj in KBC 11


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36X1bYS

No comments:

Post a Comment