Sunday, November 10, 2019

रवीना टंडन के बचपन की लहंगे वाली तस्‍वीर पर टिक जाएंगी नजरें

बॉलिवुड की खूबसूरत ऐक्ट्रेस भले ही फिल्मों से दूर हों लेकिन सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं। अक्सर अपने फोटोज और विडियोज शेयर करती रहती हैं। रवीना टंडन ने फैंस के लिए एक बार फिर अपनी फोटो शेयर की है। इस फोटो को देखकर आपका दिन बन जाएगा। रवीना टंडन ने हाल ही में अपने बचपन और लेटेस्ट तस्वीर का एक कोलाज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस कोलाज में आप देख सकते हैं कि रवीना टंडन ने बचपन और लेटेस्ट फोटो में पर्पल कलर का लहंगा पहन रखा है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, 'तब और आज.. मेरी लंहगे के साथ की लव स्टोरी जारी है।' रवीना टंडन कोलाज में बचपन की तस्वीर में बहुत क्यूट लग रही हैं। कोलाज की दोनों तस्वीरों में उनकी ड्रेस देखते ही आपकी नजर वहीं टिक जाएगी। एक बात तो साफ हो गई कि रवीना टंडन को लहंगा बहुत पसंद है। रवीना टंडन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने हाल ही में आई सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'खानदानी सफाखाना' में 'शहर की लड़की' में सुनील शेट्टी के साथ कैमियो किया था।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2qImxZ6
via IFTTT

No comments:

Post a Comment