Sunday, November 10, 2019

फ्रेंड की शादी में दुल्हन के पीछे गोल्डन साड़ी में दिखीं दीपिका पर टिक गया कैमरा

जब बात ट्रडिशनल कपड़ों की हो तो दीपिका पादुकोण से बेहतर भला इसे कौन कैरी कर सकती हैं। दीपिका पिछले दिनों अपनी एक बेस्ट फ्रेंड की शादी में गोल्डन कलर की साड़ी में नजर आईं। यह शादी बेंगलुरू में थी, जिसमें दीपिका पादुकोण भी पहुंचीं। इस शादी की कुछ तस्वीरें और विडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें साड़ियों के स्टनिंग क्रिएशन का चार्म साफ नजर आ रहा। इस विडियो में दीपिका गोल्ड नेकपीस और और बालों का बन बनाए दिख रही हैं। इसके साथ ही वह गोल्डन कलर की साड़ी में काफी जंच रही हैं। हालांकि, उनके पति रणवीर सिंह इस शादी का हिस्सा नहीं बन पाए। दीपिका न तो पहली बार और न ही आखिरी बार इस तरह की गोल्डन साड़ी में दिखी हैं, बल्कि उनके पास अलग-अलग फंक्शंस के लिए ऐसी साड़ियों की शानदार रेंज हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका बहुत जल्द अपने पति रणवीर सिंह के साथ फिल्म '83' में उनकी पत्नी की भूमिका में दिखेंगी। रणवीर जहां कपिल देव की भूमिका में होंगे वहीं दीपिका रूमी देव की भूमिका में होंगी। इसके अलावा वह मेघना गुलज़ार की फिल्म 'छपाक' में भी नजर आनेवाली हैं। इन सबके अलावा अगली फिल्म होगी 'महाभारत', जिसमें वह द्रौपदी के किरदार में नजर आएंगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2q0vmxA
via IFTTT

No comments:

Post a Comment