Monday, November 11, 2019

Bala box office collection, Day 3 : आयुष्मान की फिल्म का शानदार वीकेंड

आयुष्मान खुराना की हालिया रिलीज़ फिल्म 'बाला' ने अपने पहले वीकेंड पर शानदार कमाई करते हुए 42 करोड़ के आकड़े को छू लिया है। फिल्म ने शुक्रवार को 9.50 ककरोड़ रुपए के साथ शानदार ओपनिंग की। boxofficeindia.com की रिपोर्ट की मानें तो 'बाला' ने रविवार को सबसे ज्यादा कमाई की और यह कमाई 17.50 करोड़ रही। फिल्म ने 9.50 करोड़ की ओपनिंग की, जिसके बाद शनिवार को भी इसे वीकेंड का फायदा मिलता दिखा और फिल्म ने करीब 15 करोड़ रुपए की जानदार कमाई कर डाली। इस तरह कुल 3 दिनों में 'बाला' ने करीब 42 करोड़ की कमाई की है। यह फिल्म आयुष्मान खुराना की सबसे शानदार ओपनिंग करने वाली फिल्मों में टॉप पर है। शुक्रवार: करीब 9,50,00,000 रुपए शनिवार: करीब 15,00,00,000 रुपए रविवार: करीब 17,50,00,000 रुपए कुल मिलाकर: करीब 42,00,00,000 रुपए 'बाला' की कहानी 'गंजेपन' पर बेस्ड है, जिसमें आयुष्मान अपने गंजेपन से परेशान हैं। इसके अलावा फिल्म में लड़कियों के सांवलेपन पर समाज के रवैये को बयां किया है। दिलचस्प बात यह है कि वह समाज में सालों से चली आ रही इस प्रॉब्लम का सल्यूशन देते हुए यह कहना नहीं भूलते कि आप जैसे हो, वैसे खुद को स्वीकार करो। आपको बदलना क्यों है? मनोरंजन के साथ मेसेज देनेवाली इस फिल्म में भूमि पेडनेकर और यामी गौतम भी हैं, जिन्होंने अपने किरदार को मस्त होकर जिया है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/32FYNm1
via IFTTT

No comments:

Post a Comment