बॉलीवुड डेस्क. इमरान हाशमी ने अपनी आगामी फिल्म 'दि बॉडी' की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर यह फिल्म 13 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। एक्टर ने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म से जुड़ा फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी। फिल्म में ऋषि कपूर, शोभिता धुलीपाला अहम भूमिका में हैं।
मोहनलाल स्टारर 'दृश्यम' का निर्देशन करने वाले जीतू जोसेफ 'दि बॉडी' से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। स्पेनिश थ्रिलर फिल्म से प्रेरित इस फिल्म को अजूर एंटरटेनमेंट ने प्रड्यूस किया है। फिल्म की कहानी के अनुसार इमरान हाशमी एक ऐसे पति का किरदार निभा रहे हैं जो अपनी बीवी की खोई हुई लाश खोजता है। वहीं ऋषि कपूर कहानी में पुलिस वाले की भूमिका में हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2rig9Im
No comments:
Post a Comment