Friday, November 8, 2019

टीवी एक्टर करण शास्त्री पर पत्नी ने लगाए आरोप, कहा- इतना मारा कि कान का पर्दा फट गया

बॉलीवुड डेस्क. टीवी एक्टर करण शास्त्री पर उनकी पत्नी स्वाति मेहरा ने दहेज उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। स्वाती के अनुसार करण उन्हें बेरहमी से मारते पीटते हैं। एक्ट्रेस ने मुंबई के गोरेगांव थाने में मामला दर्ज कर दिया है। वहीं करण ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि स्वातिउनका करियर खराब करना चाहती हैं।

पेशे से मॉडल स्वातिने मुंबई के गोरेगांव थाने में करण शास्त्री के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है। उन्होंने आरोप लगाए कि करण दहेज की मांग करते हुए मारपीट करते हैं। मॉडल के अनुसार हाल ही में उनके पति ने इतनी बेरहमी से पीटा कि उनका कान का पर्दा फट गया। इतना ही नहीं उन्होंने खुलासा किया कि इसके चलते करण ने उनका अकेला छोड़ दिया है। दोनों की शादी फरवरी में हुई थी।

करण ने आरोपों को बताया निराधार
दहेज प्रताड़ना और पत्नी से मारपीट का आरोप झेल रहे करण ने आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि स्वातिउनकी इमेज खराब करना चाहती है। इसलिए आरोप लगा रही हैं। शादी टूटने पर करण ने बताया कि हम दोनों साथ नहीं रहते हैं, लेकिन यह फैसला हम दोनों ने सहमतिसे लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Wife accuses TV actor Karan Shastri, says - hit so much that the eardrum was torn


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2p30coQ

No comments:

Post a Comment