दीपिका पादुकोण अब भले ही रणवीर सिंह की पत्नी बन चुकी हैं, लेकिन ऐक्टर का इस अदाकारा के लिए फैन जैसा बर्ताव रखना जारी है। दीपिका के लेटेस्ट फोटो पर भी रणवीर ने ऐसा रिऐक्शन दिया है जैसे कोई क्रेजी फैन करता है। दरअसल, दीपिका ने रेडिश ऑरेंज ड्रेस में अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिनमें वह हमेशा की तरह ग्लैमरस और हॉट दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों को देख फैन्स तो इस अदाकारा पर लट्टू हो रही रहे हैं लेकिन उनके पति रणवीर भी उन पर किसी दीवाने की तरह फिदा होते दिखाई दिए। दीपिका के कैप्शन और फोटोज पर रणवीर का कॉमेंट दीपिका ने इन फोटोज को शेयर करते हुए लिखा था 'लाल- ऐसा कलर है जो लोगों की भूख बढ़ाता है। इस रंग को देख लोग आकर्षित, उत्तेजित, ऊर्जावान होते हैं और उनकी दिल की धड़कन बढ़ जाती है! ये सभी चीजें आज मेरे साथ हो रही हैं'। इन फोटोज और कैप्शन पर रणवीर ने अलग-अलग रिऐक्शन दिया। एक फोटो पर उन्होंने दीपिका के ही अंदाज में लिखा 'हां और ये सब मेरे साथ अभी हो रहा है'। वहीं दूसरे में उन्होंने रेड को अपना 'स्पिरिट कलर' बताया और एक अन्य कॉमेंट में उन्होंने कलर को लेकर अपनी खुशी जाहिर की।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2qRMky0
via IFTTT
No comments:
Post a Comment