बॉलिवुड की खूबसूरत ऐक्ट्रेसेज में से एक सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों से लोगों का ध्यान खींचती हैं। दीपिका पादुकोण की हाल ही एक तस्वीर लोगों का दिल जीत रही है। यह तस्वीर सिंगर शंकर महादेवन ने क्लिक की है। इस तस्वीर में दीपिका पादुकोण, शंकर महादेवन के अलावा मेघना गुलजार भी नजर आ रही हैं। शंकर महादेवन ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन दिया, 'छपाक प्रगति पर है।' बता दें कि दीपिका पादुकोण अपनी अगली फिल्म 'छपाक' में डायरेक्टर मेघना गुलजार के साथ काम कर रही हैं। फिल्म 'छपाक' में दीपिका पादुकोण के साथ विक्रांत मेसी भी अहम रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल के किरदार में दिखाई देंगी। यह फिल्म 10 जनवरी 2020 में रिलीज होगी। बताते चलें कि फिल्म 'छपाक' में जब से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक सामने आया है, तब से लोगों की फिल्म लेकर काफी उत्सुकता बढ़ गई है और लोग फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/33yysXZ
via IFTTT
No comments:
Post a Comment