ऐक्टर की पिछली रिलीज फिल्में 'सुपर 30' और 'वॉर' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की और लोगों ने फिल्मों को काफी पसंद किया। रिपोर्ट आ रही थी कि रितिक रोशन से फराह खान की अगली फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' के रीमेक में नजर आएंगे लेकिन अभी कुछ क्लियर नहीं हुआ है। इसके अलावा वह अपनी सुपर हीरो फिल्म '' की तैयारी शुरू करेंगे। एक लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, रितिक रोशन और उनके पिता राकेश रोशन अगले महीने फिल्म 'कृष 4' की आधिकारिक घोषणा करेंगें। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि फिल्म जनवरी, 2020 में शुरू हो जाएगी। बता दें कि फिल्म 'कृष 4' की घोषणा इसी महीने होने वाली थी लेकिन राकेश रोशन अभी फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि यह फिल्म काफी अलग होगी, जिसे पहले किसी ने नहीं देख होगा। ऐसी खबरें आ रही थीं कि संजय गुप्ता फिल्म 'कृष 4' का डायरेक्शन करेंगे। हालांकि राकेश रोशन फिल्म के निर्देशक के रूप में वापसी करेंगे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2NtqR7F
via IFTTT
No comments:
Post a Comment