मुंबई में लगातार हो रही जबरदस्त बारिश ने वहां के जन-जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। लोगों को किसी भी काम के लिए भी बाहर जाने में परेशानी हो रही है। आलम यह है कि पानी सड़कों से लेकर घरों तक में भर चुका है। जलभराव के कारण हो रही परेशानियों से ऐक्टर टाइगर श्रॉफ भी अछूते नहीं रहे और उन्होंने अपने परेशानी को मजाकिया लहजे में बयां करते हुए एक पोस्ट किया। टाइगर श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है, इसमें वह बीच पर खड़े दिख रहे हैं। फोटो में टाइगर शर्टलेस अवतार और काला चश्मा लगाए नजर आ रहे हैं। यूं तो यह तस्वीर बेहद हॉट है लेकिन इसके साथ लिखा गया कैप्शन उतना ही फनी है। ऐक्टर ने मुंबई में हो रही बारिश और जगह-जगह भरे पानी से होने वाली परेशानी पर कॉमेंट करते हुए लिखा, 'लगता है आज मुझे तैरकर ही घर जाना पड़ेगा'। लोगों ने भी फोटो को लाइक कर इसके साथ लिखे कैप्शन पर जमकर फनी कॉमेंट किए। वर्क फ्रंट की बात करें तो टाइगर जल्द ही फिल्म 'बागी 3' में नजर आएंगे, इसमें उनके साथ एक बार फिर श्रद्धा कपूर जोड़ी जमाती दिखेंगी। इसी के साथ वह रितिक रोशन के साथ भी स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2YHVc90
via IFTTT
No comments:
Post a Comment