Saturday, August 3, 2019

Amazon पर भड़कीं शाहिद कपूर की पत्नी Mira Rajput

शाहिद कपूर की पत्नी भले ही फिल्मी दुनिया से दूर रहती हों, लेकिन वह भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। इसकी वजह उनके ग्लैमरस अंदाज के साथ ही बेबाक बयान भी हैं। अब वह पर किए गए एक पोस्ट के कारण चर्चा में हैं। इस पोस्ट में उन्होंने ऑनलाइन रीटेलर कंपनी पर जमकर गुस्सा उतारा है। मीरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट किया है जिसमें एक छोटे से प्रॉडक्ट को ऐमजॉन के एक सेलर ने बड़े से बॉक्स में पन्नियों से बने एयर बैग्स के साथ भेजा था। इसे देख मीरा भड़क गईं और उन्होंने प्लास्टिक बैग्स से प्रकृति को होने वाले नुकसान के बारे में याद दिलाते हुए ऐमजॉन को जमकर खरी-खोटी सुनाई। मीरा ने लिखा, 'इतनी से चीज के लिए इतने सारे प्लास्टिक एयरबैग्स से भरा ओवरसाइज पैकेज भेजना मूर्खतापूर्ण है। यह सामान इसके बिना भी डिलिवर किया जा सकता था'। आगे मीरा ने प्लास्टिक बैग्स से होने वाले नुकसान की बात पर जोर देते हुए लिखा 'हमें इसका ख्याल रखना होगा कि कैसे हमारा छोटा सा कदम भी धरती पर बड़ा असर डाल सकता है। एक ओर जहां ऐमजॉन ने ओवरसाइज्ड पैकेजिंग पर नियम बनाए हैं और फाइन का क्लॉज रखा है वहीं दूसरी ओर ऐसा लग रहा है कि बेचने वालों पर इनका कोई असर नहीं हो रहा है। यह ऐमजॉन की ही जिम्मेदारी है कि वह सुनिश्चित करें कि सेलर्स इसका ध्यान रखें।' मीरा ने आगे लोगों से अपील की कि वे भी इस बारे में आवाज उठाएं ताकि जिम्मेदार लोगों तक यह बात पहुंचे और वह इस पर कदम उठाएं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2T0zXdg
via IFTTT

No comments:

Post a Comment