Saturday, August 3, 2019

Sanjay Dutt की बेटी त्रिशाला संग बढ़ी दूरी!

ऐक्टर संजय दत्त अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चुप्पी बनाए रखना पसंद करते हैं। चाहे बात उनकी पत्नी मान्यता और दोनों बच्चों की हो या फिर जन्म के बाद से ही यूएस में नाना-नानी के साथ रह रही बेटी त्रिशाला की हो, वह किसी को लेकर भी बहुत कम ही पब्लिक में कुछ बोलते हैं। बीच में जहां लगा था कि त्रिशाला और संजय एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं, तो वहीं अब रिपोर्ट्स हैं कि दोनों के बीच की दूरियां कम होने की जगह बढ़ती ही जा रही हैं। दरअसल, हाल ही में संजय दत्त ने अपना 60वां जन्मदिन मनाया था। इस मौके पर उन्हें दुनियाभर से फैन्स और उनके चाहने वालों ने उन्हें विश किया, लेकिन त्रिशाला इस मौके से दूर बनी रहीं। पढ़ें: पिता संजय के जन्मदिन के कुछ दिनों पहले ही त्रिशाला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया था कि उनके बॉयफ्रेंड की अचानक मौत हो गई है, जिससे वह सदमे में हैं। कहा जा रहा है कि इस इमोशनल घड़ी में भी संजय ने उनसे बात नहीं की और न ही कोई रिऐक्शन दिखाया। पढ़ें: इसी के कारण त्रिशाला भी संजय दत्त के जन्मदिन पर किसी भी तरह की पोस्ट या खुशी जाहिर करती नहीं दिखीं। रिपोर्ट्स का तो यह भी कहना है कि संजय ने त्रिशाला के लिए दरवाजे बंद कर दिए हैं, क्योंकि न तो उन्हें यह पता चलता है कि उनकी बेटी कैसी है या उसकी जिंदगी में क्या चल रहा है और न ही वह उससे किसी भी तरह का इमोशनल कनेक्शन बना पाते हैं। दोनों के बीच किसी भी तरह का डायरेक्ट या इनडायरेक्ट कनेक्शन नहीं है, जो उनकी बढ़ती दूरियों की वजह बन गया है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/338dDmD
via IFTTT

No comments:

Post a Comment