सिंगर और रैपर हार्ड कौर का एक विडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह 'खालिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाते हुए भारत व केंद्र सरकार को अपशब्द कहती दिख रही हैं। इसके साथ ही वह बस के सामने अभद्र हरकतें भी करती दिखाई दीं। विडियो में दिखाई देता है कि हार्ड कौर पहले अपनी कार से उतरती हैं और उसमें बैठे अपने साथी से उन्हें फिल्माने के लिए कहती हैं। वह रोड क्रॉस करते हुए बस के सामने जाती हैं जिस पर न्यू इंडिया लिखा होता है। इसके बाद वह भारत और भारत सरकार को अपशब्द कहते हुए अभद्र हरकतें करने लगती हैं और कई अपशब्दों का इस्तेमाल करती हैं। वह भारत को रेपिस्ट कंट्री कहती भी सुनाई देती हैं। आखिर में वह प्रो खालिस्तान नारे लगाती हैं और कार की ओर लौटती हैं। इससे पहले भी कौर का एक विडियो सामने आया था जिसमें वह खालिस्तान समर्थकों के साथ खड़ी होकर उनके पक्ष में बातें करते हुए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करती दिख रही हैं। हार्ड कौर के इन विडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इस सिंगर को बॉलिवुड व देश में बैन किए जाने और उन पर कार्रवाई करने की मांग करते दिखे। बता दें कि, कुछ समय पहले हार्ड कौर ने सीएम योगी और आरएसस प्रमुख मोहन भागवत पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसे लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2YLytJM
via IFTTT
No comments:
Post a Comment