Tuesday, August 13, 2019

बड़े परदे पर 10वीं बार रोमांस करते नजर आ सकते हैं अजय देवगन और काजोल

और बॉलिवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। ऑफस्क्रिन के साथ ऑनस्क्रिन भी फैन्स इन दोनों की जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। बड़े परदे पर इस कपल को साथ देखने की चाह रखने वाले फैन्स की मुरादे जल्द पूरी होने वाली है। यह कपल अपकमिंग फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ में साथ नजर आने वाला है। साथ ही खबर यह भी है कि दोनों एक और फिल्म में रोमांस करते नजर आ सकते हैं, जो एक रोमांटिक कॉमिडी फिल्म है। खबरों की मानें तो, देवगन परिवार की कंपनी ने फिल्म की कहानी को ध्यान में रखते हुए तीन टाइटल रजिस्टर्ड करवाए गए हैं। अभी पॉलिश स्क्रिप्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद वह फाइनल नरेशन के लिए बैठेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, काजोल के बर्थडे वीक के दौरान यह डिवेलपमेंट तब सामने था, जब काजोल अजय के साथ समय बिताने के लिए भुज जा रही थीं। हालांकि दोनों इस प्रॉजेक्ट के बारे में कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है। जानकारी के अनुसार, फिल्म की कहानी एक मच्योर कपल और उनके रोमांस पर बेस्ड होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के लिए रोमांस और क्या, धोखा अराउंड द कॉर्नर और धोखा जैसे टाइटल रजिस्टर्ड करवाए गए हैं। यह कपल फिल्म में लीड रोल निभाना चाहता है। अगर अजय और काजोल इस फिल्म में साथ काम करते हैं, तो यह साथ में उनका दसवां प्रॉजेक्ट हो सकता है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि अजय इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे। अगर सबकुछ प्लानिंग के अनुसार हुआ, तो यह फिल्म साल 2020 के मध्य तक आ सकती है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2KNhzka
via IFTTT

No comments:

Post a Comment