Friday, August 2, 2019

मालदीव्स से सामने आई सुहाना के साथ शाहरुख खान की तस्वीर

बॉलिवुड के सुपरस्टार केवल एक बेहतरीन ऐक्टर ही नहीं बल्कि एक अच्छे पति और अपने बच्चों की केयर करने वाले पिता भी हैं। शाहरुख हमेशा अपने परिवार के साथ वक्त बिताने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। हाल में शाहरुख अपनी पत्नी गौरी और तीनों बच्चों सुहाना, आर्यन और अबराम के साथ छुट्टियां बिताने मालदीव्स रवाना हो गए। शाहरुख के परिवार की इन छुट्टियों की कई तस्वीरें और विडियो सामने आए हैं। अब इस वकेशन की एक और फोटो सामने आई है जिसमें शाहरुख अपनी बेटी के साथ दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में शाहरुख और सुहाना बीच पर इंजॉय करते दिखाई दे रहे हैं और सुहाना कुछ तस्वीरें खींचने में बिजी हैं। चेकरेड शर्ट-टॉप और डेनिम शॉर्ट्स में सुहाना काफी खूबसूरत लग रही हैं जबकि शाहरुख डार्क ब्लू टी-शर्ट और ब्लैक शॉर्ट्स में काफी कूल नजर आ रहे हैं। इस बीच बता दें कि शाहरुख पिछली बार आनंद एल राय की फिल्म 'जीरो' में दिखाई दिए थे। फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी। इस फिल्म के बाद शाहरुख ने कुछ दिनों का ब्रेक लिया है और कोई भी फिल्म साइन नहीं की है। हालांकि ऐसी चर्चा है कि वह राजकुमार हिरानी के साथ अगली फिल्म कर सकते हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2MFvTOx
via IFTTT

No comments:

Post a Comment