Friday, August 2, 2019

करण जौहर की पार्टी पर बोलीं शर्लिन चोपड़ा, 'ऐसी पार्टियों से दूर रहती हूं'

पिछले दिनों ने एक पार्टी रखी थी और इसमें कई बॉलिवुड सिलेब्रिटीज ने शिरकत की थी। इस पार्टी का एक विडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था और इस विडियो को देखकर एमएलए मनजिंदर सिरसा ने आरोप लगाया था कि सभी सिलेब्रिटीज के नशे में थे। अब इस मुद्दे पर ऐक्ट्रेस और मॉडल ने भी अपना पक्ष रखा है। देखें: एंटरटेनमेंट टाइम्स से बात करते हुए शर्लिन ने कहा, 'मैं खुद को ऐसी बॉलिवुड पार्टीज से खुद को दूर रखती हूं क्योंकि ऐसी पार्टियों के लिए मेरे पास खाली वक्त नहीं है। मैं काम में बिजी रहती हूं और ज्यादातर वक्त अपनी टीम के साथ बिताती हूं।' उन्होंने आगे कहा, 'शुक्र है कि मैं बॉलिवुड में किसी कैंप का हिस्सा नहीं हूं। जहां तक इन पार्टियों का सवाल है तो मुझे नहीं पता कि इन पार्टियों में क्या होता और वहां लोग आपस में क्या बात करते हैं या किसी नशे का सेवन करते हैं। चूंकि मैं हेल्थ और फिटनेस के फील्ड में हूं तो मैंने अक्टूबर 2017 में ही स्मोकिंग छोड़ दी थी और मैं ड्रग्स के सेवन के खिलाफ हूं।' बता दें कि सिरसा ने करण जौहर की पार्टी का विडियो शेयर कर ट्वीट किया था, 'उड़ता बॉलिवुड, फिक्‍शन वर्सेस रिऐलिटी। देखिए बॉलिवुड के लोग कैसे गर्व के साथ ड्रग की अवस्‍था में खुद को दर्शाते हैं। मैं ड्रग अब्‍यूज के खिलाफ आवाज उठाता हूं।' इस पार्टी में दीपिका पादुकोण, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, वरुण धवन, विकी कौशल, अयान मुखर्जी, शाहिद कपूर, रणबीर कपूर और मीरा राजपूत जैसे सितारे मौजूद थे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2yAVlw5
via IFTTT

No comments:

Post a Comment