Friday, August 2, 2019

कियारा आडवाणी के साथ अफेयर रखना चाहते हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा

हाल में बॉलिवुड की खूबसूरत ऐक्ट्रेस ने अपना जन्मदिन मनाया था। इस दौरान कियारा के साथ पूरे टाइम दिखाई दिए थे। वैसे पिछले काफी समय से इन दोनों के बीच अफेयर के चर्चे हैं। अब सिद्धार्थ ने एक बार फिर इस पर ऐसा बयान दिया है जो इस अफेयर पर लगभग मोहर लगा देता है। भले ही सिद्धार्थ अपने रिलेशनशिप पर खामोशी बरत रहे हों लेकिन उन्होंने कहा है कि कियारा अभिनेत्रियों की उस लिस्ट में शामिल हैं जिनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा हुक-अप करना चाहते हैं। एक चैट में सिद्धार्थ से पूछा गया कि वह बॉलवुड में किसे मारना चाहते हैं, किससे शादी करना चाहते हैं और किसके साथ अफेयर रखना चाहते हैं? इसके जवाब में सिद्धार्थ ने कहा, 'मेरा किसी को मारने या किसी से शादी करने का कोई इरादा नहीं है। इसलिए मैं कियारा, जैकलीन फर्नांडिस और तारा सुतारिया से अफेयर रखना चाहूंगा।' अगर लड़कों की बात करें तो सिद्धार्थ ने अपने बॉयज गैंग में वरुण धवन, रणवीर सिंह और आदित्य रॉय कपूर का नाम लिया। सिद्धार्थ से यह भी पूछा गया कि अगर वह किसी डेटिंग ऐप पर हों तो वह अपने परिचय में क्या लिखेंगे। इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'मेरे बायो में लिखा होगा 'सुंदर सुशील और रिस्की'। सिंगल होने का यही फायदा होता है कि आपको अपना बिस्तर किसी के साथ शेयर नहीं करना होता।' बता दें कि सिद्धार्थ की आने वाली फिल्म '' जल्द ही रिलीज होने वाली है जिसमें वह परिणीति चोपड़ा के साथ दिखाई देंगे। इसके अलावा सिद्धार्थ फिल्म '' में कियारा के साथ और फिल्म 'मरजावां' में तारा सुतारिया के साथ दिखाई देंगे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Ki8jEA
via IFTTT

No comments:

Post a Comment