Thursday, August 1, 2019

सारा अली खान की सीक्रेट विजिट, कार्तिक आर्यन से मिलने पहुंचीं लखनऊ

और कार्तिक आर्यन के रिलेशनशिप की खबरें इन दिनों काफी चर्चा में हैं। भले ही दोनों ने अभी सार्वजनिक रूप से अपने रिश्‍ते को कबूल न किया हो लेकिन वे अक्‍सर सीक्रेट विजिट पर स्‍पॉट किए जाते हैं। हाल ही में सारा को लखनऊ में कार्तिक के साथ होटल से निकलते हुए स्‍पॉट किया गया जहां से दोनों वाइट कलर की कार से साथ में गए। इस दौरान ऐक्‍टर्स अपनी तस्‍वीरें लिए जाने के कारण थोड़ा अपसेट नजर आए। वर्कआउट ड्रेस में सारा अपनी कार का इंतजार करते दिखीं तो कार्तिक भी कैजुअल्‍स में कैमरे की चमक से थोड़ा परेशान नजर आए। पिछले हफ्ते कार्तिक भी सारा को उनके रैम्‍प डेब्‍यू में चियर करने के लिए दिल्‍ली पहुंचे थे। वहीं, सारा भी पिछले कई बार से लगातार लखनऊ विजिट कर रही हैं जहां कार्तिक अपनी अगली रोमांटिक कॉमिडी फिल्‍म 'पति पत्‍नी और वो' की शूटिंग कर रहे हैं। बता दें, कार्तिक और सारा पहली बार एकसाथ इम्‍तियाज अली की फिल्‍म में नजर आएंगे जिसकी शूटिंग हाल ही में पूरी हुई है। यह फिल्‍म 2020 में वैलंटाइंस डे के मौके पर रिलीज होगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2ysHcBg
via IFTTT

No comments:

Post a Comment