Thursday, August 1, 2019

बेटी के साथ सेक्स पर खुलकर बात करेंगे बादशाह

मशहूर रैपर फिल्म '' से बॉलिवुड में अपना ऐक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म में वह एक रैपर का ही किरदार निभा रहे हैं। की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म एक ऐसी लड़की के बारे में है जो छोटे शहर में सेक्स क्लीनिक चलाती है। बादशाह का ऐसा मानना है कि सेक्स को टैबू नहीं मानना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक सही उम्र होने पर वह अपनी बेटी के साथ भी खुलकर बात करेंगे। बादशाह ने कहा कि उनकी बेटी सोच सकती है कि ‘पापा को क्या हो गया अचानक से’, लेकिन वह इसे मजेदार बनाने की सोच रहे हैं। सेक्स आज भी भारत में एक वर्जित विषय है, इस पर बादशाह ने कहा,‘क्या आप सेक्स के बारे में अपने माता-पिता से बात कर सकते हैं? मैं नहीं करता, लेकिन यह कुछ ऐसा है जो हम सभी को करनी चाहिए।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मेरी एक बेटी है और मैं इस पर उससे बात करूंगा, लेकन एक सही उम्र होने पर। मैं चाहता हूं कि उसे सबकुछ पता हो। मुझे नहीं पता कैसे, शायद उसे अजीब लगे ‘कि पापा को क्या हो गया अचानक से।’ मैं जानता हूं कि मुझे इसे मजेदार बनाना होगा।’ बॉलिवुड में एक्टिंग में डेब्यू करने के लिए बादशाह ने एक ऐसी स्क्रिप्ट को चुना जो भारत में के मुद्दे पर आधारित है। वह अपनी डेब्यू फिल्म ‘खानदानी शफाखाना’ में पंजाबी पॉपस्टार गबरू घातक के रूप में दिखाई देंगे। बादशाह खुद को खुशकिस्मत मानते हैं कि बड़े होने के दौरान उन्हें सेक्स एजुकेशन मिली है। बादशाह ने कहा, ‘मैं काफी खुशकिस्मत था कि मेरे स्कूल में सेक्स एजुकेशन दी जाती थी। मैंने अपनी स्कूली पढ़ाई दिल्ली से की है। आपको सेक्स में होने वाली बीमारियों, सेफ सेक्स और फैमिली प्लानिंग के बारे में पता होना चाहिए।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2ZrpCJD
via IFTTT

No comments:

Post a Comment