बॉलिवुड ऐक्ट्रेस भले फिल्मों में कम नजर आती हों लेकिन सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं। फैंस को ऐक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की झलक उनके पोस्ट से मिलती है। यही वजह है कि उनकी ऑनलाइफ प्लैटफॉर्म पर काफी ज्यादा फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर एक बार फिर उन्होंने अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इसमें वह रेड कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने बताया कि वह कुछ पेड़ लगाने जा रही हैं। काजोल ने लिखा, 'अच्छे नोट पर दिन की शुरुआत... कुछ पेड़ लगाने के लिए लोनावला जा रही हूं... दुनिया को बचाइए.. बाकी जानकारी बाद में..।' वर्क फ्रंट की बात करें तो वह अपने पति अजय देवगन के साथ फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' में नजर आएंगी। डायरेक्टर ओम राउत की इस फिल्म में सैफ अली खान भी अहम रोल में हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2ZpoA0I
via IFTTT
No comments:
Post a Comment