और फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्यारे कपल माने जाते हैं। फैंस दोनों के फोटोज, विडियोज और रेड कार्पेट मोमेंट्स को काफी पसंद करते हैं। यह कपल सार्वजनीक तौर पर एक-दूसरे को प्यार जताकर अक्सर अपने फैन्स को कपल गोल्स देते रहते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में 'बेवॉच’ ऐक्ट्रेस ने खुलासा किया कि वह एक छोटे समारोह में शादी करना चाहती थीं लेकिन यह एक ग्रैंड सेलिब्रेशन में तबदील हो गया। प्रियंका ने बताया कि अपनी शादी में बुलाने के लिए उन्होंने लगभग 180 लोगों की लिस्ट बनाई थी, ताकि अपनी शादी को प्राइवेट रख सकें, लेकिन उनके के लिए आसान नहीं था। इसके अलावा, ऐक्ट्रेस ने अपने से कम उम्र के व्यक्ति से शादी करने के सवाल का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वह उन चीजों को महत्व नहीं देती है जो उनके लिए मायने नहीं रखती और अपने अपनी लाइफ अपनी शर्तों जीती हैं। ऐक्ट्रेस हाल ही में अपने पति के 'द हैप्पीनेस बिगिन्स’ टूर के पहले कॉन्सर्ट में हिस्सा लेने के बाद न्यूयॉर्क वापस लौटी हैं। वर्कफ्रेंट की बात करें तो, प्रियंका जल्द ही शोनाली बोस की 'द स्काई इज पिंक' में फरहान अख्तर और जायरा वसीम के साथ नजर आएंगी। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से 1 और 2 दिसम्बर को शादी की थी। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने जोधपुर ने उम्मेद भवन पैलेस में शादी रचाई थी। दोनों पहले क्रिश्चन रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधे, इसके बाद दोनों ने हिंदू रिवाज से भी शादी की थी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2MXmAcG
via IFTTT
No comments:
Post a Comment