शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान इंग्लैंड के आर्डिंग्ली कॉलेज से ग्रैजुएशन की पढ़ाई पूरी कर चुकी हैं। कुछ समय पहले ही किंग खान और गौरी खान ने इस बारे में फैन्स के साथ जानकारी और फोटोज शेयर किए थे। ग्रैजुएट होने के बाद लगता है सुहाना को अपने पुराने दिनों और दोस्तों की बहुत याद सता रही है, शायद यही वजह है कि वह लगातार अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर थ्रोबैक पिक्स शेयर कर रही हैं। सुहाना ने इंस्टाग्राम पर कई फोटोज शेयर किए हैं, जिनमें वह ड्रामा की प्रैक्टिस करती दिख रही हैं। इनमें उनके साथ दोस्त और क्लासमेट नजर आ रहे हैं। इस दौरान सुहाना पूरी तरह से अपनी प्रैक्टिस में डूबी दिख रही हैं। वहीं एक फोटो में सुहाना अपने क्लोज फ्रेंड्स के साथ भी हैपी मोमेंट इंजॉय करती दिखीं। इस फोटो में वह दोस्तों के साथ बहुत ही खुश दिखाई दे रही हैं। फैन्स को सुहाना के थ्रोबैक फोटोज काफी पसंद आ रहे हैं। सभी तस्वीरों को यूजर्स से धड़ाधड़ लाइक्स मिले हैं। साथ ही में लोगों ने कॉमेंट करते हुए सुहाना की तारीफ भी की है। कुछ यूजर्स यह भी सवाल करते दिखे कि सुहाना आखिर डेब्यू कब कर रही हैं। बता दें कि, ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि सुहाना अब न्यू यॉर्क में आगे की पढ़ाई के लिए जाएंगी, जहां वह थिअटर से जुड़े विषयों की ही स्टडीज जारी रखेंगी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2yzvODs
via IFTTT
No comments:
Post a Comment