Sunday, August 4, 2019

तो 'बागी 3' में एयर होस्‍टेस के रोल में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर?

'बद्रीनाथ की दुल्‍हनिया' में आलिया भट्ट और 'नीरजा' में सोनम कपूर के बाद अब ऐक्‍ट्रेस भी एयर होस्‍टेस का रोल निभाने को तैयार हैं। उनका यह रोल '' में हो सकता है। लेटेस्‍ट रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्‍म के मेकर्स अभी श्रद्धा के लुक और कैरक्‍टर पर काम कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्‍चित किया जा सके कि कहीं पास्‍ट में निभाए गए किसी भी रोल्‍स को यह दोहराता तो नहीं है। यही नहीं, श्रद्धा भी जल्‍द अपने कैरक्‍टर की बारीकियों को पकड़ने के लिए वर्कशॉप अटेंड करेंगी। एक सूत्र के मुताबिक, 'डायरेक्‍टर अहमद खान और राइटर फरहाद सामजी, श्रद्धा का इंट्रेस्टिंग पार्ट क्रिएट करना चाहते हैं। वह मुंबई में सितंबर की शुरुआत में शूटिंग शुरू करेंगी। इसके बाद टीम आगरा जाएगी और फिर वहां से इंटरनैशनल शेड्यूल होगा जिसकी शुरुआत जॉर्जिया से होगी।' बता दें, यह दूसरा मौका होगा जब और श्रद्धा कपूर एकसाथ फिल्‍म में नजर आएंगे। इससे पहले दोनों 'बागी' में साथ दिखे थे। दोनों की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया था।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2LXU9Mh
via IFTTT

No comments:

Post a Comment