Sunday, August 4, 2019

बेटे अरहान खान के बॉलिवुड डेब्यू पर बोलीं मलाइका अरोड़ा

बॉलिवुड में स्टारकिड्स के फिल्मों में डेब्यू पर अक्सर चर्चा चलती रहती है। चाहें शाहरुख की बेटी सुहाना हों या अजय देवगन की बेटी न्यासा, फैन्स यह जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि इनका बॉलिवुड डेब्यू कब होगा। हाल में एक इंटरव्यू में से भी उनके बेटे के डेब्यू के बारे में पूछा गया था। हमारे सहयोगी टीवी चैनल जूम को दिए गए एक इंटरव्यू में मलाइका ने कहा कि उनके बेटे फिल्म बैकग्राउंड में बड़े हुए हैं और जाहिर तौर पर उनका रुझान इस ओर होगा। लेकिन वह फिल्मों में ही अपना करियर बनाना चाहते हैं या नहीं इसके बारे में वह नहीं बता सकती हैं। मलाइका ने आगे कहा कि अभी अरहान को भी नहीं पता है कि उन्हें आगे जाकर क्या करना है और वह इस बारे में बात करेंगे। इस बीच बता दें कि आजकल मलाइका अपने पूर्व पति और बेटे से ज्यादा के साथ अपनी हालिया रिलेशनशिप को लेकर ज्यादा चर्चा में हैं। जब मलाइका से उनकी शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह हाल-फिलहाल शादी करने नहीं जा रही हैं और वह अभी काफी खुश हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2YHTaBx
via IFTTT

No comments:

Post a Comment