हाल में कुछ तस्वीरें सामने आई थीं जिनमें को वाइट वेडिंग गाउन में देखा गया था। इन तस्वीरों के बाद राखी की की चर्चाएं होने लगी थीं। हालांकि उस समय राखी ने इन खबरों को बकवास बताया था और कहा था कि वह अभी भी सिंगल हैं और सामने आई तस्वीरें शादी की नहीं बल्कि एक फोटोशूट की हैं। अब राखी ने कन्फर्म कर दिया है कि तस्वीरें शादी की ही थीं। अब राखी की कुछ और तस्वीरें वायरल हो रही हैं जो राखी सावंत के हनीमून के दौरान की हैं। इन तस्वीरों में राखी सिंदूर लगाए दिखाई दे रही हैं। मीडिया से बात करते हुए राखी ने कहा, 'मैं डर गई थी, हां मैंने शादी कर ली है। मैं आपसे आज यह खबर कन्फर्म कर रही हूं।' राखी ने बताया है कि उन्होंने इंग्लैंड के एक एनआरआई से शादी की है। राखी ने अपने पति के बारे में बताते हुए कहा, 'उनका नाम रितेश है और वह अभी इंग्लैंड में हैं। वह पहले ही जा चुके हैं और जैसे ही मुझे वीजा मिलेगा, मैं उन्हें जॉइन करूंगी। इंडिया में मुझे जो भी काम मिलेगा, उसे करना मैं जारी रखूंगी। मैं हमेशा से एक टीवी शो प्रड्यूस करना चाहती थी और मुझे लगता है कि मेरा यह सपना अब पूरा हो जाएगा। मैं इतना अच्छा पति देने के लिए भगवान का शुक्रिया अदा करती हूं।' राखी ने अपनी प्रेम कहानी के बारे में आगे बताया, 'जब उन्होंने (राखी के पति ने) मेरा प्रभु चावला के साथ पहला इंटरव्यू देखा था, तभी से वह मेरे फैन थे। उन्होंने वॉट्सऐप पर मुझे मेसेज भेजे और उसके बाद हम बात करने लगे। वक्त के साथ हम दोस्त बन गए और यह सारी बातें लगभग डेढ़ साल पुरानी है।'
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2MzxsgR
via IFTTT
No comments:
Post a Comment