बॉलिवुड की नई ऐक्ट्रेस अनन्या पांडे अपनी अगली फिल्म 'पति पत्नी और वो' की शूटिंग के लिए लखनऊ पहुंच चुकी हैं और वहां फिल्म के सेट से उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वह बेहद हसीन दिख रही हैं। ऐसा माना जा रहा है कि यह लीक तस्वीर सेट पर ली गई है, जिसमें अनन्या काफी ग्लैमरस अवतार में नजर आ रही हैं। अनन्या इस तस्वीर में यलो पैंट और यलो टैंक टॉप में नजर आ रही हैं और इसके साथ उन्होंमे फ्लोरल हील्स पहन रखा है। हालांकि, अनन्या ने इस फिल्म की शूटिंग कुछ महीने पहले ही शुरू कर दी है, लेकिन ऑफिशली वह इस वीक से शुरू करने जा रही हैं। तस्वीर देखकर कहा जा सकता है कि कार्तिक आर्यन के साथ इनकी जोड़ी खूब जमेगी। बता दें कि भूमि पेडनेकर बीते मंगलवार से फिल्म की शूटिंग कर रही हैं जबकि कार्तिक आर्यन ने बीते गुरुवार शाम को कास्ट और क्रू के साथ शामिल हुए। यह फिल्म 1978 में आई संजीव कुमार रंजीता कौर और विद्या सिन्हा की फिल्म 'पति पत्नी और वो' का रीमेक है, जिसमें आर्यन चिंटू त्यागी की भूमिका में नजर आनेवाले हैं। अनन्या पांडे फिल्म में रंजीता कौर की भूमिका वाले रोल में नजर आएंगी। तीनों अगस्त के आखिर तक लखनऊ में रहेंगे और शहर के अलग-अलग जगहों पर शूटिंग करेंगे। बता दें कि 'पति पत्नी और वो' ऑरिजनल फिल्म में संजीव कुमार के साथ विद्या सिन्हा और रंजीता कौर लीड रोल में थीं। फिल्म की कहानी मैरिड कपल रंजीत (संजीव कुमार) और शारदा (विद्या) की कहानी के इर्द-गिर्द बुनी गई थी, जिनकी जिन्दगी तब बदल जाती है जब ऐक्टर की लाइफ में सेक्रेटरी निर्मला (रंजीता) की एंट्री होती है। बता दें कि भूमि पेडनेकर, अनन्या पांडे और कार्तिक की यह फिल्म इस साल 6 दिसम्बर को रिलीज़ होगी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Y21CPJ
via IFTTT
No comments:
Post a Comment