Monday, July 15, 2019

विडियो: महाराष्ट्र में 'दबंग 3' की शूटिंग के दौरान भीड़ के बीच घिरे सलमान खान

अपनी पिछली रिलीज फिल्म '' की सफलता के बाद इस समय अपनी आने वाली फिल्म '' की शूटिंग में बिजी हैं। सलमान इस समय इस फिल्म की शूटिंग महाराष्ट्र के फल्टन में कर रहे हैं। हाल में सोशल मीडिया में एक विडियो सामने आया है जिसमें सलमान को भारी भीड़ ने घेर रखा है। सलमान का यह विडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 'दबंग' सीरीज की इस तीसरी फिल्म में सलमान एक बार फिर चुलबुल पांडे के किरदार में दिखाई देंगे और इसका डायरेक्शन कर रहे हैं। सलमान के अलावा फिल्म में , और माही गिल भी अपने-अपने किरदार निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार सुदीप विलन के किरदार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में विनोद खन्ना ने सलमान खान के पिता का किरदार निभाया था। हाल में यह घोषणा की गई थी कि विनोद खन्ना के निधन के बाद अब सलमान के पिता का किरदार उनके भाई प्रमोद खन्ना निभाएंगे। यह फिल्म 20 दिसंबर 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/32r6Wvo
via IFTTT

No comments:

Post a Comment