Sunday, July 14, 2019

'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में फिर आयुष्मान खुराना के साथ दिखेंगे गजराज राव और नीना गुप्ता

साल 2017 में आई फिल्म 'शुभ मंगल सावधान' लोगों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म में और भूमि पेडनेकर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। अब इस फिल्म का सीक्वल बनाए जाने की तैयारी है जिसका नाम '' होगा। यह फिल्म होमो सेक्शुऐलिटी के बारे में बताई जा रही है। माना जा रहा है कि अगस्त महीने के अंत तक इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी। अब इस फिल्म के बारे में खबर आ रही है कि फिल्म में पिछले साल की सुपरहिट 'बधाई हो' के बाद एक बार फिर आयुष्मान खुराना के साथ और दिखाई देंगे। पिछली फिल्म में गजराज और नीना गुप्ता, आयुष्मान के पैरंट्स बने थे। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, 'नीना और गजराज को स्क्रिप्ट पसंद आई और उन्होंने तुरंत फिल्म करने के लिए हामी भर दी। इस फिल्म में भी ये दोनों ऐक्टर्स कपल के रूप में ही दिखाई देंगे लेकिन इस बार ये एकदम अलग अंदाज में दिखाई देंगे।' इस खबर को फिल्म के प्रड्यूसर आनंद एल राय ने भी कन्फर्म किया है। इस फिल्म का डायरेक्शन हितेश केवल्य करेंगे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2LUwtHu
via IFTTT

No comments:

Post a Comment