Saturday, June 5, 2021

Yami Gautam Wedding Photos: मेहंदी के बाद कलीरे और हल्दी लगाती नजर आईं यामी गौतम

4 जून शुक्रवार को बॉलिवुड ऐक्ट्रेस यामी गौतम ने डायरेक्टर आदित्य धर के साथ शादी कर ली। यामी ने शादी की एक तस्वीर शेयर करते हुए यह सूचना अपने फैन्स को दी थी। अब यामी और उनकी बहन ने इस शादी की कुछ और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में शादी की अलग-अलग रस्में दिखाई दे रही हैं।

यामी गौतम और आदित्य धर ने एक निजी फंक्शन में शादी की जिसके कारण इस बारे में किसी को पता नहीं चला। मगर अब इनकी शादी की खूबसूरत तस्वीरें धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर सामने आती जा रही हैं।

Yami Gautam Wedding Photos: मेहंदी के बाद कलीरे और हल्दी लगाती नजर आईं यामी गौतम

4 जून शुक्रवार को बॉलिवुड ऐक्ट्रेस यामी गौतम ने डायरेक्टर आदित्य धर के साथ शादी कर ली। यामी ने शादी की एक तस्वीर शेयर करते हुए यह सूचना अपने फैन्स को दी थी। अब यामी और उनकी बहन ने इस शादी की कुछ और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में शादी की अलग-अलग रस्में दिखाई दे रही हैं।

यामी गौतम ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं तस्वीरें
यामी गौतम ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं तस्वीरें

यामी गौतम ने शादी के दूसरे दिन यानी रविवार सुबह अपनी शादी की कुछ और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जिनमें वह शादी की अलग-अलग रस्में निभाते हुए दिखाई दे रही हैं।

यामी के परिवार के लोग भी आए नजर
यामी के परिवार के लोग भी आए नजर

इन तस्वीरों में यामी के परिवार के लोग खास तौर पर उनकी छोटी बहन सुरीली नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में भी यामी पीले सूट में और सुरीली लाल रंग के सूट में नजर आ रही हैं।

सुरीली ने भी शेयर की हैं तस्वीरें
सुरीली ने भी शेयर की हैं तस्वीरें

यामी की बहन सुरीली ने भी सोशल मीडिया पर अपनी बहन की शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। इस तस्वीर में सुरीली यामी को हल्दी लगाते दिखाई दे रही हैं।

सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं तस्वीरें
सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं तस्वीरें

यामी की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई हैं। फैन्स के अलावा बॉलिवुड सिलेब्स भी इन तस्वीरों को लाइक कर रहे हैं। इस तस्वीर में मेहंदी लगाए यामी गौतम अपनी बहन सुरीली के साथ नजर आ रही हैं।

from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3vXr2vO
via IFTTT

No comments:

Post a Comment