गुजरे जमाने के के दिग्गज कलाकार (Dharmendra) भले ही फिल्मों में इस समय ऐक्टिव न हों मगर वह अपनी पर्सनल लाइफ और सोशल मीडिया पर खूब ऐक्टिव रहते हैं। धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर अपने वीडियो और फोटो शेयर करते रहते हैं जिन्हें उनके फैन्स काफी पसंद करते हैं। अब धर्मेंद्र ने अपना एक और वीडियो ( Video) शेयर किया है जिसमें वह अपने फैन्स को स्वस्थ रहने के लिए वर्कआउट करने की सलाह दे रहे हैं। 85 साल के धर्मेंद्र अपने हालिया शेयर वीडियो में स्वीमिंग पूल में एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'दोस्तो, ऊपर वाले के आशीर्वाद और आपकी दुआओं से मैंने योग और हल्की एक्सरसाइज के साथ वॉटर ऐरोबिक्स शुरू कर दिया है। आगे चलते रहने के लिए स्वास्थ्य ऊपरवाले का सबसे बड़ा आशीर्वाद है। हमेशा खुश, स्वस्थ और मजबूत बने रहें।' देखें, : वर्क फ्रंट की बात करें तो धर्मेंद्र पिछली बार फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' में नजर आए थे। अब वह अपनी होम प्रॉडक्शन फिल्म 'अपने 2' में नजर आएंगे। इस फिल्म में धर्मेंद्र, सनी और बॉबी के अलावा करण देओल भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का डायरेक्शन अनिल शर्मा करेंगे और कोरोना वायरस के कारण इसकी शूटिंग अभी तक शुरू नहीं हो सकी है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3fZqVKp
via IFTTT
No comments:
Post a Comment