Sunday, June 6, 2021

VIDEO: सनी लियोनी ने शेयर किया 'हिडेन बर्थडे वीडियो', देखकर छूट जाएगी हंसी

ऐक्ट्रेस (Sunny Leone) भले ही फिल्मों में कम नजर आती हों मगर चर्चा में हमेशा बनी रहती हैं। सनी लियोनी सोशल मीडिया पर भी काफी ऐक्टिव हैं और अपनी खूबसूरत तस्वीरें और मजेदार वीडियो खूब पोस्ट करती हैं। अब सनी लियोनी ने अपने 40वें बर्थडे का एक वीडियो () शेयर किया है जो अभी तक उन्होंने नहीं किया था। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। सनी लियोनी ने 13 मई को अपना 40वां बर्थडे मनाया था। इस मौके पर उन्होंने अपनी तस्वीरें शेयर की थीं। चूंकि उस समय लॉकडाउन चल रहा था तो सनी का यह वीडियो घर पर ही परिवार के लोगों की मौजूदगी में सेलिब्रेट हुआ था। अब सनी ने यह अनदेखा वीडियो शेयर किया है। इस मजेदार वीडियो को सेयर करते हुए सनी ने लिखा, 'द हिडेन बर्थडे वीडियो।' देखें, सनी का यह वीडियो: लॉकडाउन के दौरान सनी लियोनी भले ही घर पर रही हों मगर सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रही हैं। पिछले साल लगे लॉकडाउन के दौरान सनी अपने परिवार के साथ अमेरिका चली गई थीं। बाद में वह भारत वापस लौट आईं मगर इस साल अप्रैल में कोरोना वायरस के मामले सामने आने के बाद दोबारा लॉकडाउन लगा दिया गया। वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछली बार सनी लियोनी वेब सीरीज 'बुलेट्स' में नजर आई थीं जिसमें उनके साथ करिश्मा तन्ना लीड रोल में थीं। अब सनी लियोनी विक्रम भट्ट की वेब सीरीज 'अनामिका' में नजर आएंगी। इसके अलावा सनी मलयालम फिल्म 'शीरो' और तमिल फिल्म 'वीरमादेवी' में भी नजर आएंगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2T4KWWV
via IFTTT

No comments:

Post a Comment