Tuesday, June 8, 2021

VIDEO: धर्मेंद्र ATV पर निकले जंगल की सैर करने, अपनी गाय-भैसों को भी चराते दिखे

दिग्गज अभिनेता और के 'ही-मैन' के नाम से मशहूर (Dharmendra) पिछले एक साल से ज्यादा समय से अपने लोनावाला के शानदार फार्म हाउस में रह रहे हैं। धर्मेंद्र भले ही फिल्मों और मुंबई से दूर हों मगर वह अपने फैन्स से बिल्कुल भी अलग नहीं हुए हैं। धर्मेंद सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स के साथ लगातार जुड़े रहते हैं। वह अपने खूबसूरत वीडियोज और तस्वीरें पोस्ट करते हैं जिन्हें उनके फैन्स काफी लाइक करते हैं। अब उनका एक और खूबसूरत () सामने आया है। इस वीडियो में धर्मेंद्र अपने ATV (All-Terrain Vehicle) पर जंगल में सैर करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में धर्मेंद्र अपनी पालतू गाय-भैसों से घिरे नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए ने लिखा, 'दोस्तो, हरे-भरे पहाड़ की ओर एक प्यारी ड्राइव... अपनी गायों और भैसों को देखने जा रहा हूं जो जंगल में चर रही हैं...मेरी सभी पोस्ट्स पर आपके रिस्पॉन्स के लिए आप सभी को प्यार।' वर्क फ्रंट की बात करें तो धर्मेंद्र पिछली बार फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' में नजर आए थे। अब वह अपनी होम प्रॉडक्शन फिल्म 'अपने 2' में नजर आएंगे। इस फिल्म में धर्मेंद्र, सनी और बॉबी के अलावा करण देओल भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का डायरेक्शन अनिल शर्मा करेंगे और कोरोना वायरस के कारण इसकी शूटिंग अभी तक शुरू नहीं हो सकी है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3g3FMnr
via IFTTT

No comments:

Post a Comment