ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) एक बार फिर से अपने टैटू की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं। प्रियंका ने अपने दायं पैर पर टैटू गुदवाए हैं, जिसका स्क्रीनशॉट उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में शेयर किया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि प्रियंका ने यह टैटू निक जोनस या अपनी मां के लिए नहीं बल्कि अपनी जिंदगी के तीन उन खास लोगों के लिए बनवाया है। जिससे पीसी सबसे ज्यादा प्यार करती हैं। प्रियंका ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,'समर नेल्स... समर टैटू।' प्रियंका ने अपने पैर पर पंजो के निशान का टैटू बनवाया है। यह टैटू प्रियंका ने अपने प्यारे पपी गीनो, डायना और पांडा के लिए बनवाया है। प्रियंका इससे पहले भी अपने टैटू की वजह से सुर्खियां बटोर चुकी हैं। जब प्रियंका ने अपने पिता की याद में हाथ की कलाई पर 'Daddy's Lil girl' गुदवाया था। तब भी उनके फैन्स इस बात को लेकर काफी एक्साइटेड थे कि आखिर प्रियंका ने हाथ पर क्या लिखवाया है। सिर्फ इतना ही नहीं उस वक्त प्रियंका का टैटू खूब ट्रेंड में भी था।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3iS89GN
via IFTTT
No comments:
Post a Comment