Tuesday, June 1, 2021

सुशांत सिंह राजपूत केस: NCB ने धर दबोचा एक और ड्रग पेडलर हरीश खान

ऐक्टर () के निधन को पूरा एक साल होने वाला है। इस मामले की जांच सीबीआई और () कर रहे हैं। सुशांत केस की जांच कर रही एनसीबी लगातार इस केस से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी कर रही है। पिछले दिनों सुशांत के रूममेट रहे के बाद अब एनसीबी ने इस केस से जुड़े एक और ड्रग पेडलर हरीश खान को धर दबोचा है। एनसीबी के अधिकारियों ने बताया है कि एजेंसी ने हरीश खान को मुंबई के बांद्रा से गिरफ्तार किया है। खान एक ड्रग पेडलर है और सुशांत सिंह राजपूत के केस में इसकी काफी दिनों से तलाश की जा रही थी। एजेंसी इससे पहले भी सुशांत केस के संबंध में कई ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार कर चुकी है। हाल में एनसीबी ने सुशांत के रूममेट सिद्धार्थ पिठानी को गिरफ्तार किया था। एनसीबी को पिछले साल अगस्त से ही सिद्धार्थ पिठानी की तलाश थी। सिद्धार्थ की गिरफ्तारी के बाद सुशांत के यहां नौकरी करने वाले नीरज और केशव से भी पूछताछ की है। इससे पहले एनसीबी सुशांत सिंह राजपूत केस में अपनी पहली चार्जशीट स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट में दाखिल कर चुकी है। इस चार्जशीट में एजेंसी ने और उनके भाई शौविक सहित कुल 33 लोगों को आरोपी बनाया है। रिया और शौविक सहित इनमें से ज्यादातर आरोपी अभी जमानत पर रिहा कर दिए गए हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3uFPosj
via IFTTT

No comments:

Post a Comment