Sunday, June 20, 2021

काइली जेनर को एक Kiss ने बना दिया अरबपति, बॉयफ्रेंड का कॉमेंट नहीं भुला पाईं

कभी-कभी किसी का एक कॉमेंट आपकी जिंदगी बदलने के लिए काफी होता है। ऐसा ही अमेरिका की मशहूर टीवी पर्सनैलिटी, मॉडल और बिजनसवुमन काइली जेनर के साथ हुआ। काइली जेनर इस समय करोड़ों-अरबों के बिजनस की मालिक हैं और यह सब केवल उनके बॉयफ्रेंड के कॉमेंट के कारण हुआ था। जानें, क्या है काइली के अरबपति बनने की कहानी।

मशहूर मॉडल और बिजनसवुमन काइली जेनर ने बताया है कि कैसे उनके बॉयफ्रेंड के एक किस ने उन्हें करोड़पति बना दिया। हाल में काइली ने अपनी पूरी कहानी शेयर की है।

काइली जेनर को एक Kiss ने बना दिया अरबपति, बॉयफ्रेंड का कॉमेंट नहीं भुला पाईं

कभी-कभी किसी का एक कॉमेंट आपकी जिंदगी बदलने के लिए काफी होता है। ऐसा ही अमेरिका की मशहूर टीवी पर्सनैलिटी, मॉडल और बिजनसवुमन काइली जेनर के साथ हुआ। काइली जेनर इस समय करोड़ों-अरबों के बिजनस की मालिक हैं और यह सब केवल उनके बॉयफ्रेंड के कॉमेंट के कारण हुआ था। जानें, क्या है काइली के अरबपति बनने की कहानी।

काइली ने केवल 19 साल की उम्र में शुरू कर दिया था बिजनस
काइली ने केवल 19 साल की उम्र में शुरू कर दिया था बिजनस

कम ही लोगों को पता है कि काइली जेनर ने केवल 19 साल की उम्र में अपनी काइली लिप किट नाम से कॉस्मेटिक लाइन शुरू कर दी थी। यह बेहद मशहूर हुई और बाद में इसका नाम बदलकर काइली कॉस्मेटिक कर दिया गया। इस एक बिजनस ने ही काइली को कम समय में ही अरबपति बना दिया।

अपने शो में किया खुलासा- आत्मविश्वास की थी कमी
अपने शो में किया खुलासा- आत्मविश्वास की थी कमी

केवल 23 साल की काइली जेनर ने टीवी शो 'कीपिंग अप विद द कार्दशियंस' में बताया कि उन्हें मेकअप करना तब शुरू किया जब उन्हें अपने होठों के प्रति आत्मविश्वास में कमी महसूस होने लगी। उन्हें लगता था कि उनके होठ पर्फेक्ट नहीं हैं।

बॉयफ्रेंड ने Kiss के बाद किया था कॉमेंट
बॉयफ्रेंड ने Kiss के बाद किया था कॉमेंट

काइली ने बताया कि उनके एक बॉयफ्रेंड ने किस के बाद कॉमेंट कर कहा, 'तुम एक अच्छी किसर हो लेकिन तुम्हारे होठ बहुत छोटे हैं।' इसके बाद काइली को लगने लगा कि वह किस करने के लायक ही नहीं हैं। यहीं से काइली ने लिप फिलर्स का प्रयोग करना शुरू कर दिया।

सोशल मीडिया पर बेहद पॉप्युलर हैं काइली जेनर
सोशल मीडिया पर बेहद पॉप्युलर हैं काइली जेनर

काइली जेनर अपनी बहनों की तरह सोशल मीडिया पर काफी पॉप्युलर हैं। काइली की पॉप्युलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इंस्टाग्राम पर उनके 24 करोड़ से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

शेयर करती हैं ग्लैमरस फोटोज
शेयर करती हैं ग्लैमरस फोटोज

काइली अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने काफी ग्लैमरस फोटोज और वीडियोज शेयर करती हैं। उनके फोटो और वीडियोज को दुनियाभर के फैन्स काफी पसंद करते हैं।

from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3zDF8Vi
via IFTTT

No comments:

Post a Comment