Sunday, June 20, 2021

International Yoga Day: सारा अली खान से अनुपम खेर तक, सिलेब्‍स ने दिए फेवरिट पोज

हर साल की तरह इस बार भी 21 जून को अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) मनाया जा रहा है। इस मौके पर हर कोई सुबह उठकर योग कर रहा है। योग के कई सारे फायदे हैं और इसका सबूत एक बार फिर लोगों की नई तस्‍वीरें देखकर मिल रहा है। योग दिवस पर कई सिलेब्रिटीज ने भी सोशल मीडिया पर अपने फेवरिट पोज में तस्‍वीरें शेयर कीं। इसके साथ ही कैप्‍शन में बताया कि योग करने से उनकी रोजमर्रा की जिंदगी में कितने फायदे हैं। सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह से लेकर अनुपम खेर और कंगना रनौत तक, हर किसी ने योग दिवस की बधाई दी। आप भी देखें, किसने क्‍या कहा... सारा अली खान ने शेयर किया फोटो सारा ने पूलसाइड तस्‍वीर शेयर की जिसमें वह योग के पोज में नजर आ रही हैं। उन्‍होंने कैप्‍शन दिया, 'योग खुद का, खुद के द्वारा, खुद तक का सफर है। हैपी इंटरनैशनल योग डे।' अनुपम खेर ने क्‍या कहा? अनुपम ने तस्‍वीरें शेयर करते हुए इंस्‍टाग्राम पर लिखा, 'मेरे व्यक्तिगत जीवन में योग ने ना केवल शारीरिक रूप से मुझे संतुलित रखा है बल्कि मुझे हर स्थिति से जूझने का मानसिक बल भी दिया है। आप सभी को अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। विश्व को भारत की यह भेंट अद्वितीय है। जय हिंद!!' रकुल प्रीत सिंह ने क्‍या कहा? रकुल प्रीत सिंह ने अपनी तस्‍वीर शेयर करते हुए कैप्‍शन दिया, 'आज कुंजल क्रिया से योग डे की शुरुआत की, जैसा कि मेरे न्‍यूट्रिशनिस्‍ट ने सलाह दी थी। सुपर क्‍लीन, हल्‍का, खुश और ऊर्जा से भरपूर महसूस कर रही हूं।'


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2SHxJUw
via IFTTT

No comments:

Post a Comment