करण जौहर (Karan Johar) ने हाल ही में बताया कि उन्हें Fabulous Lives of Bollywood Wives का आइडिया तब मिला जब वह महीप कपूर, भावना पांडे, सीमा खान और नीलम कोठारी के साथ एक चौथे के लिए गए हुए थे। सभी ने दिल्ली के लिए फ्लाइट ली और इसी दौरान करण को एहसास हुआ कि चारों 'पूरी तरह से पागल' हैं और उन पर तो शो बन सकता है। Fabulous Lives of Bollywood Wives एक रिऐलिटी शो है जो पिछले साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था। यह काफी ज्यादा हिट हुआ था और इसके दूसरे सीजन पर काम चल रहा है। दोस्त के पिता की शोक सभा में जा रहे थे करण क्लबहाउस में Fabulous Lives of Bollywood Wives के रीयूनियन पर करण ने बताया कि कैसे उन्हें शो का आइडिया आया। उन्होंने बताया, 'ये 4 महिलाएं करीब ढाई दशक से मेरे लिए काफी स्पेशल हैं। मैं बताना चाहता हूं कि इस शो का जन्म फ्लाइट में हुआ। हम शोक सभा में जा रहे थे। हमारे दोस्तों में से एक ने अपने पिता को खोया था। दिल्ली की फ्लाइट के दौरान मुझे लगा कि ये चारों महिलाएं पागल हैं।' कपड़ों पर हो रही थी चर्चा करण ने आगे कहा, 'हम अपने कपड़ों पर चर्चा कर रहे थे कि नीलम के सफेद कुर्ते में चमक ज्यादा है तो महीप का ड्रेस चौथे के लिहाज से ठीक नहीं है। ये सब बेवकूफी भरा था लेकिन ऐसा मजेदार था कि मैंने कहा कि आप चारों पर शो होना चाहिए। वे अजीब बातें कर रही थीं। फिर हम जब पहुंचे तो हमें ऐसा दिखाना था जैसे हम सच में दुखी थे और फिर वापस लौटते वक्त हम मूर्खता वाली बातें कर रहे थे।' नीलम को छोड़ बाकियों के लिए कैमरा थी नई चीज करण के मुताबिक, 'मुझे हमेशा से महीप, भावना, सीमा और नीलम के पागलपन के बारे में मालूम था। मुझे सच में लगा कि इन्हें कैमरे के सामने होना चाहिए। नीलम तो फिर भी स्टार रही हैं और कैमरा फेस कर चुकी हैं लेकिन बाकी तीनों के लिए कैमरा नया है और मुझे लगता है कि वे नैचरल लगी हैं।'
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/34UeJED
via IFTTT
No comments:
Post a Comment