Sunday, June 6, 2021

'ये जवानी है दीवानी' फेम Evelyn Sharma ने ऑस्‍ट्रेलिया में रचाई गुपचुप शादी, सामने आई तस्‍वीरें

बॉलिवुड में इन दिनों गुपचुप शादियों का दौर चल रहा है। बीते शुक्रवार को खबर आई कि यामी गौतम (Yami Gautam) ने डायरेक्‍टर आदित्‍य धर से शादी कर ली है, वहीं अब एवलिन शर्मा को लेकर भी ऐसी ही खबर आ रही है। 'ये जवानी है दीवानी' (Yeh Jawaani Hai Deewani), 'यारियां' और 'साहो' जैसी फिल्‍मों में नजर आ चुकीं एवलिन शर्मा (Evelyn Sharma Wedding) ने ऑस्‍ट्रेलिया में भारतीय मूल के डेंटल सर्जन डॉ. तुषान भ‍िंडी (Dr. Tushaan Bhindi) से शादी कर ली है। दोनों की शादी ब्रिस्‍बेन में 15 मई 2021 को हुई है। शादी की कुछ तस्‍वीरें भी सामने आई हैं।

'ये जवानी है दीवानी' (Yeh Jawaani Hai Deewani) फेम एवलिन शर्मा (Evelyn Sharma Wedding) ने ऑस्‍ट्रेलिया में भारतीय मूल के डेंटल सर्जन डॉ. तुषान भ‍िंडी (Dr. Tushaan Bhindi) से शादी कर ली है। दोनों की शादी ब्रिस्‍बेन में 15 मई 2021 को हुई है। शादी की तस्‍वीरें भी सामने आई हैं।


'ये जवानी है दीवानी' फेम Evelyn Sharma ने ऑस्‍ट्रेलिया में रचाई गुपचुप शादी, सामने आई तस्‍वीरें

बॉलिवुड में इन दिनों गुपचुप शादियों का दौर चल रहा है। बीते शुक्रवार को खबर आई कि यामी गौतम (Yami Gautam) ने डायरेक्‍टर आदित्‍य धर से शादी कर ली है, वहीं अब एवलिन शर्मा को लेकर भी ऐसी ही खबर आ रही है। 'ये जवानी है दीवानी' (Yeh Jawaani Hai Deewani), 'यारियां' और 'साहो' जैसी फिल्‍मों में नजर आ चुकीं एवलिन शर्मा (Evelyn Sharma Wedding) ने ऑस्‍ट्रेलिया में भारतीय मूल के डेंटल सर्जन डॉ. तुषान भ‍िंडी (Dr. Tushaan Bhindi) से शादी कर ली है। दोनों की शादी ब्रिस्‍बेन में 15 मई 2021 को हुई है। शादी की कुछ तस्‍वीरें भी सामने आई हैं।



2019 में सगाई, 2021 में शादी
2019 में सगाई, 2021 में शादी

एवलिन और तुषान ने अक्‍टूबर 2019 में सगाई की थी। सगाई के बाद दोनों की किस करते हुए तस्‍वीर सामने आई थी। हमारे सहयोगी 'बॉम्‍बे टाइम्‍स' से एक्‍सक्‍लूसिव बातचीत में एवलिन ने अपनी जिंदगी की इस नई पारी को लेकर बात की है। एवलिन ने कहा, 'अपने बेस्‍ट फ्रेंड से शादी, जिंदगी में इससे बेहतरीन अनुभव और कुछ नहीं है। हम साथ में जिंदगी बिताने को लेकर बहुत एक्‍साइटेड हैं।'



कोरोना के कारण बेहद साधारण रही सेरेमनी
कोरोना के कारण बेहद साधारण रही सेरेमनी

एवलिन और तुषान ने 2019 में सिडनी हार्बर ब्रिज के सामने सगाई के बाद की तस्‍वीर शेयर की थी। जबकि इस बार शादी (Evelyn Sharma Marries Tushaan Bhindi) के लिए उन्‍होंने कंट्रीसाइड लोकेशन को चुना। शादी के वक्‍त एवलिन जहां सफेद खूबसूरत गाउन में नजर आईं, वहीं तुषान ने सेरेमनी के लिए ब्‍लू सूट को चुना। कोरोना संक्रमण के इस दौर में एवलिन और तुषान की यह शादी भी कम से कम लोगों की मौजूदगी में हुई। एवलिन कहती हैं, 'हम चाहते थे कि हमारी शादी में परिवार के साथ ही सभी दोस्‍त भी मौजूद रहे। हमने अभी एक साधारण सेरेमनी की है, लेकिन आगे एक बड़ा सेलिब्रेशन भी प्‍लान कर रहे हैं।'



लीगल सेरेमनी से हुई शुरुआत
लीगल सेरेमनी से हुई शुरुआत

एवलिन शर्मा बॉलिवुड में 'ये जवानी है दीवानी' के अलावा 'मैं तेरा हीरो' और 'जब हैरी मेट सेजल' में भी नजर आ चुकी हैं। अपनी शादी के बारे में और जानकारी देते हुए एवलिन कहती हैं, 'हमारे वेडिंग सेलिब्रेशन की शुरुआत लीगल सेरेमनी से हुई। यकीनन हम चाहते थे कि हमारे परिजन और दोस्‍त भी इस दौरान हमारे साथ हों, लेकिन हमें पता है क‍ि उनका प्‍यार और आशर्वाद हमारे साथ हैं।'



डेढ़ साल से कर रहे थे शादी की प्‍लानिंग
डेढ़ साल से कर रहे थे शादी की प्‍लानिंग

दूसरी ओर, शादी के बाद तुषान भ‍िंडी ने कहा, 'हमारी सगाई को डेढ़ साल हो गए थे और तब से हम शादी करने की योजना बना रहे थे, लेकिन लॉकडाउन ने हमारी सारी प्‍लानिंग को धीमा कर दिया। मौजूदा दौर में जैसे हालात हैं, हम अपनी ओर बहुत अधिक ध्यान अटेंशन लेना नहीं चाहते थे। इसलिए हमने हर चीज को सरल और सामान्‍य रखा। यह हमारे प्यार और कमिटमेंट को दुनिया के लिए आधिकारिक बनाने का समय था।'



शादी के शामिल नहीं हो पाईं एवलिन की मां
शादी के शामिल नहीं हो पाईं एवलिन की मां

एवलिन की शादी में उनकी मां भी शामिल नहीं हो सकीं। एवलिन और तुषान कहते हैं, 'हमें उम्मीद है कि हम एक आगे एक बड़े वेडिंग रिसेप्शन की मेजबानी कर पाएंगे। तब हम पूरे परिवार और दोस्तों के साथ हमारे प्यार का जश्न मनाएंगे। अभी के लिए, हम उनकी शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए आभारी हैं। हम अभी के हालात में अपनी मातृभूमि भारत के लिए के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।'



2018 में ब्‍लाइंड डेट पर हुई थी मुलाकात
2018 में ब्‍लाइंड डेट पर हुई थी मुलाकात

एवलिन और तुषान की पहली मुलाकात 2018 में हुई थी। दोनों ब्‍लाइंड डेट पर मिले थे। दोस्‍तों ने दोनों के लिए इस ब्‍लाइंड डेट का इंतजाम किया था। इसके बाद दोनों दोस्‍त बने और फिर प्‍यार हुआ। साल 2019 में तुषान ने सिडनी हार्बर ब्रिज पर घुटनों पर बैठकर एवलिन को प्रपोज किया था। इसके बाद दोनों ने एक डॉग कोको को भी अपनाया।





from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3fVop7Z
via IFTTT

No comments:

Post a Comment