() की बेटी () को 5 जून शनिवार की रात को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अंशुला को ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल की समस्या के चलते मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद अंशुला को देखने के लिए उनके पिता बोनी कपूर और सौतेली बहन () भी हॉस्पिटल पहुंचे हैं। अंशुला के हॉस्पिटल में भर्ती होने के बाद जान्हवी और बोनी के वहां पहुंचने के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। जान्हवी के हिंदुजा हॉस्पिटल पहुंचने के बाद काफी अटकलें लगाई जा रही थीं कि आखिर वह वहां क्यों पहुंची हैं। पहले बोनी कपूर की फैमिली ने अंशुला के हॉस्पिटल में होने की बात को कन्फर्म नहीं किया था। बाद में बोनी कपूर की फैमिली के एक नजदीकी सूत्र ने हमारे सहयोगी ETimes को यह कन्फर्म कर दिया है कि अंशुला हॉस्पिटल में भर्ती हैं। अंशुला बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी मोना शौरी की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन हैं। माना जा रहा है कि रेग्युलर चेकअप के बाद अंशुला को जल्द ही हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। अंशुला कोरोना महामारी के दौरान लोगों की मदद के लिए सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रही हैं और उन्होंने कई डोनेशन ड्राइव्स में हिस्सा लिया है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3v1au4C
via IFTTT
No comments:
Post a Comment