Monday, June 7, 2021

हेमा मालिनी ने की हवन से कोरोना के खात्मे की बात, लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर ली क्लास

पिछले एक साल में (Corona Virus) की 2 लहरों में लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। अभी भी देश के कई हिस्सों में लॉकडाउन जैसी स्थिति है और लगातार केस सामने आ रहे हैं। इस समय पर बॉलिवुड सिलेब्रिटीज भी अपने-अपने तरीके से लोगों को वायरस से बचाव का सुझाव दे रहे हैं। हाल में () ने भी COVID-19 से बचने के लिए लोगों को करने का अजीब सुझाव दे दिया जिसके कारण उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर हेमा मालिनी ने अपना एक वीडियो शेयर किया था जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया। इस वीडियो में हेमा मालिनी बता रही थी कि किस तरह घर में रोजाना हवन करके कोरोना वायरस को हराया जा सकता है। वीडियो में हेमा ने कहा, 'मैं पूजा के बाद पिछले कई सालों से इसे कर रही हूं। कोरोना महामारी के दौरान मैंने रोजाना यह दो बार करना शुरू कर दिया। इससे न केवल वातावरण स्वच्छ होता है बल्कि यह शुद्धता के अहसास के साथ ही कोरोना जैसी बीमारियों को बाहर निकाल देता है।' इस वीडियो में हेमा मालिनी ने आगे कहा कि पूरी दुनिया इस समय इस महामारी और प्रकृति के प्रकोप को झेल रही है, इसलिए रोजाना हवन करना चाहिए। उन्होंने कहा, 'मैं सभी से अपील करना चाहती हूं कि केवल विश्व पर्यावरण दिवस पर ही नहीं, बल्कि जब तक हम कोरोना को न हरा दें तब तक हर कोई अपने घरों में रोजाना हवन करे।' हेमा मालिनी ने यह भी कहा कि इस उपाय का किसी जाति या धर्म से कोई लेना-देना नहीं है। हेमा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जैसे ही लाइव हुआ, लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों ने कोरोना वायरस के बारे में आधारहीन, अवैज्ञानिक और अंधविश्वास फैलाने के लिए हेमा की जमकर आलोचना की। लोगों ने हेमा को गलत जानकारी नहीं फैलाने की भी सलाह दी। देखें, कुछ यूजर्स के कॉमेंट्स: वैसे बता दें कि भले ही हेमा मालिनी कोरोना वायरस को हराने के लिए हवन किए जाने की सलाह दे रही हों मगर वह खुद मार्च 2021 में ही कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगवा चुकी हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3pueZUn
via IFTTT

No comments:

Post a Comment