बॉलिवुड ऐक्ट्रेस (Yami Gautam) ने 4 जून को डायरेक्टर (Aditya Dhar) से अपनी शादी की खबर देकर फैन्स को हैरान कर दिया। यामी और आदित्य की यह शादी () केवल परिवार के लोगों की मौजूदगी में हिमाचल प्रदेश में हुई। यह शादी हिमाचल प्रदेश में मंडी में हुई और अब शादी के बाद की यामी और आदित्य की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है। यामी और आदित्य की यह तस्वीर गीतेश शर्मा ने शेयर की है जिन्होंने इन दोनों की शादी की प्लानिंग की थी। इस तस्वीर में यामी गौतम हरी साड़ी में चूड़ा पहने और सिंदूर लगाए नजर आ रही हैं और साथ में आदित्य धर भी खड़े हुए हैं। देखें, यामी की यह वायरल तस्वीर: बता दें कि शादी के बाद यामी ने अपनी काफी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह शादी की अलग-अलग रस्में निभाती नजर आ रही हैं। यामी ने 6 जून यानी रविवार को भी अपनी और आदित्य की शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो फिल्म 'विकी डोनर' से डेब्यू करने वाली यामी अभी तक टोटल सियापा, बदलापुर, सनम रे, काबिल, सरकार 3, बत्ती गुल मीटर चालू, बाला, उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक, और गिन्नी वेड्स सनी जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। यामी अब अपनी अगली फिल्म 'भूत पुलिस' में नजर आएंगी जिसमें उनके साथ सैफ अली खान, जैकलीन फर्नांडिस और अर्जुन कपूर नजर आएंगे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3ijCrSE
via IFTTT
No comments:
Post a Comment